बिना आवाज़ के खामोशी से
दास्तान लिख अपनी कामयाबी से

वक़्त तो गुज़र रहा है गुज़रता जायेगा
कर मेहनत हाल तेरा सुधरता जायेगा

ना इंतज़ार कर मदद के लिए आवाज़ देकर
ख़ुद बढ़ आगे रब के नाम से आगाज कर

तुझ पर जो बीती दूसरा जाने कैसे
है तेरे लिये कितनी मुश्किल माने कैसे

सोच लम्हे भर को कैसे क्या करना होगा
अपने लिए अकेले ही मुश्किलों से लड़ना होगा

है रौशनी कामयाबियों की तेरे लिए भी
है चाँदनी कामरानियों की तेरे लिए भी

सुनहरी धूप सा दमकता मुस्तक़बिल तेरा
चाँद सा रौशन नाम होगा मुस्तकिल तेरा
NOOR EY ISHAL