चाहतें दिल के नज़दीक यकीं खो चुकी हैं
कई आँखें देखो इश्क में बहुत रो चुकीं हैं
सफेद झूठ है हर रोज़ यहाँ मुस्कुराना
ना इज़हार ना इंतजार ना है कतराना
दिल में चाहतों की कोई बारिश ना हो सकेगी
इश्क़ के लिये कभी सिफारिश ना हो सकेगी
मोहब्बतों के इंद्रधनुष में रंग काला भी है
मान पाएँगे ना कभी इसमें उजाला भी है
है हर तरफ़ सिर्फ़ मतलब और हुस्नपरस्ती
हो मुबारक मोहब्बत हुई कौडियों सी सस्ती
NOOR EY ISHAL

