जुगनू की रौशनी
गहरे अँधेरों में काम नहीं आती
लेकिन वो धीमी रौशनी
अक्सर बहुत गहरे अँधेरों से
बाहर आने का रास्ता दिखा देती है
कम ही सही मगर रौशन होकर
अँधेरों में अपना वुजूद बनाये रखती है
और यही बात तो कमाल होती है कि
गहरे अँधेरों के सैलाब में
मुट्ठी पर रौशनी बड़ी शान से रौशन रहती है
ऐसी ही मुट्ठी भर रौशनी
हमारी उम्मीद है हमारा विश्वास है
जो हमें ख़ुद से है कि
एक दिन हम कामयाब ज़रूर होंगे.
NOOR EY ISHAL

