हाँ सच यही है तेरा इन्तज़ार तो है
हाँ दिल कहीं ना कहीं बेकरार तो है

कुछ सोचकर मुसव्विर को रोक दिया
बिन रंगों के ही तस्वीर में बहार तो है

है दस्तूर ज़माने के अजीब ज़रा देखो
हर इक मजलूम पे यहाँ फिशार तो है

रौनकें आज ठहरती हैं उसी बज़्म में
शान ओ शौकत की जहांँ मिक़दार तो है

नहीं समझ पाये कभी तुम मुझे क्यूँकी
कानों में अफवाहों के गरम बाजार तो है
NOOR EY ISHAL