दुनिया में मुकम्मल कोई नहीं है लेकिन हुनरमंद सभी हैं. सभी की अपनी योग्यताओं के अनुसार जिम्मेदारियाँ है..

समाज किसी वर्ग विशेष के प्रयासों से सुखी नहीं बनता है. हर सामाजिक प्राणी को अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियाँ जैसे व्यक्तिगत जिम्मेदारी, परिवार की जिम्मेदारी, सामाजिक सहयोग की जिम्मेदारी और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का अनिवार्यता से पालन करना होता है .

अपने किरदार को, खुद को आज के बिगड़ते माहौल में ख़राब ना होने दें.. बल्कि इन्हें अच्छा बनाकर दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बनें.

उलझी रस्सियाँ...
ज़िंदगी की उलझी रस्सियाँ
जब सुलझाने चले हम
देखो ज़रा हालात को
दिल्लगी के लिए मिले हम
तमाशा देख देखकर जब
तमाशाई से अपने उकता गये
फिर हँसकर राहों पर
अपनी मंज़िल की चल दिये हम
NOOR EY ISHAL