जब हम अपनी कामयाबी का इन्तज़ार करने लगते हैं तो फिर मेहनत करने में मन नहीं लगता है... इन्तेज़ार चाहे किसी भी चीज़ या बात का हो हमेशा तनाव की स्थिति ही पैदा करता है. अगर ये सोच लिया है कि सपने सच नहीं होते हैं तो फिर कैसी मंज़िल, कैसा रास्ता और कैसी मेहनत.... सोते रहो ssssssssssss कभी तो सुबह होगी अगर ठान लिया है नामुमकिन को मुमकिन बनाकर ही रहेंगे तो फिर.... जागते रहोssssss मेहनत के दियों से रास्ते, मंज़िलें सब रौशन हो उठेंगे इसीलिए सिर्फ़ अपनी मेहनत और अपने आज पर ध्यान दें.. क्या नहीं मिला और क्या मिलना है सब अपने रब पर छोड़ दिए. हिसाब किताब के मामले में वह सर्वोत्तम है. उसके यहाँ ना किसी की नेकी जाया होती है और ना ही मेहनत. ?? मेहनत के चश्मे लगाकर अपने लक्ष्य पर नजर रखें तभी कामयाबी का सुराग मिलेगा उदासियों को ओढ़ गुमसुम बिस्तर पर लेटकर गली का नुक्कड़ और पानपराग मिलेगा ? NOOR EY ISHAL