आ चल एक दरिया खुशी का ढूँढ लें
इक रास्ता चेहरों की हँसी का ढूँढ़ लें

सन्नाटें चीरती हुई इक उड़ान होगी
ये क़िस्मत कभी तो मेहरबान होगी

मुश्किल हर कदम पे है राह ए हयात में
उलझनों का सामना है यहाँ बात बात में

जो हर लम्हा हर पल मुश्किल हल करे
हमारा वो रब मौजूद है इस कायनात में

दुआओं संग मेहनतों का लश्कर तैयार कर
अँधेरों के अहाते में तू हौसलों से वार कर
NOOR EY ISHAL