आजकल यही सबके दिल की धड़कन है
कौनसी पार्टी से मतदाता की अनबन है
सही सोचा विषय है चुनाव और सरकार
राय में मेरी इस पर व्यंग करना है बेकार
क्यूँकि वोट हम सब समझ के देते नहीं
और सीख समय से हम कभी लेते नहीं
हताश हो फिर व्यर्थ की हाय हाय करते हैं
ख़ुद ही तो अपने कर्मों का फल भोगते हैं
बताओ क्यूँ दोष दे किसी भी शासन को
जब आप ही सिर चढ़ाते है प्रशासन को
जनता के सेवक को जब बना देते हैं राजा
बनाकर प्रजा तब आपका बजाते हैं बाजा
कैसे चुपचाप बिखरता हुआ देश देखते हैं
बोलें क्यूँ कोई आपत्ति अपनी नहीं भेजते हैं
याद रखें होगा मौन अपने हाल पर जहाँ
हर जन प्रतिनिधि तानाशाही करेगा वहाँ
एक बार फिर से कर लें गहन सोच विचार
केवल ईमानदार कर्मठ को बनायें सरकार
सबका विकास जिसकी प्राथमिकता हो
न्यायसंगत शासन जिसकी वरीयता हो
अपने हक़ के लिए आवाज़ उठानी होगी
एक कर्तव्यपरायण सरकार बनानी होगी
NOOR EY ISHAL

