करने लगे अँधेरे बातें तुम रौशनी माँग लाना
चाँद लगे जब उदास तुम चाँदनी माँग लाना
मुस्कराहटों के अहाते में तुम उदास ना आना
संदली सी हवा जैसी हँसी अपने साथ लाना
रहते हैं ख्वाब खुशियों के नगर में हँसी खुशी
यहाँ किसी लम्हा भी ग़म की आँधी नहीं उड़ी
हक़ीक़तों के पहरे तोड़ ये बादलों से उड़ चले
ज़माने की सख्तियों से भी ये कभी नहीं डरे
ये ख़्वाब दर हक़ीक़त रास्ते होते हैं मंज़िल के
ये ख़्वाब ही तो सच्चे वास्ते होते हैं मंज़िल के
लिखते हैं ख़्वाब मेरे रोज़ अफ़सानों में तुझे
बिखरके ढूँढते हैं ज़मीं ओ आसमानों में तुझे
तुझे पाने की मुसलसल है कोशिश दिल में
जीत जाने की अभी भी है कोशिश दिल में
कशिश बाक़ी है चाहतों की दिल में अब भी
यादें बाकी हैं मुलाकातों की दिल में अब भी
मंज़िल मेरी चाह तेरी कितनी नहीं जान सके हैं
पर तू है मेरी सच्ची खुशी हाँ ये हम मान चुके हैं
NOOR EY ISHAL

