ज़रा ध्यान से सुनो बुलबुलों का गीत
इंसान को इक इंसान से हो सच्ची प्रीत
त्याग कर एकाकीपन बनें सबके मीत
इंसानियत की यही सबसे अच्छी रीत
चँहु ओर फैलेगी जब मित्रता की सीत
यूँ सारे आदर्श संस्कारों की होगी जीत
ज्ञान से समतल करें जात-पात की भीत
निराशाओं को दूर करें बन आशा का दीत
यही प्रेम संदेसा लाये बुलबुलों का गीत
अपनों संग हो ले सुख की रैना जाये बीत
NOOR EY ISHAL

