सुनो जब मन किया करे तो कुछ लिख दिया करो
हौले से आँगन में उतरना चाँद का लिख लिया करो

बरसात की वो रात ठंडी हवा सौंधी खुशबु मिट्टी की
महका हुआ मन चेहरे पर फैली मुस्कुराहट इत्ती सी

ज़माना तन्हा छोड़ गया दरिया की लहरों के भरोसे
कोशिशें लहरों को हमसफ़र बना बैठी यूँ हम नहीं डूबे

क़रीब होकर दूर जाना दूर होकर फिर पास आना
छिपते छुपाते रास्तों का मंज़िल आख़िर ढूँढ लाना

है तू हकीर हस्ती जो तेरे दिल में फैला ये नूर क्यों है
है तमाम सवालों का एक हल तू खुशी से दूर क्यों है

सन्दली सी शाम में देखो चाँद झील में मुस्कुराता है
उदासियों के अँधेरे छट जाएँगे यही कहने आता है
NOOR EY ISHAL