हाँ मैं हूँ एक आम आदमी
मैं ही हूँ सबसे खास आदमी
ये माना रुक रहे हैं अटक रहे हैं
औऱ रास्ते भी कुछ भटक रहे हैं
हिम्मत पर मैं कभी नहीं हारता
किसी गरीब का हक नहीं मारता
सीधे रास्ते पे चलती है गाड़ी मेरी
जाके मंज़िल पे रुकती है गाड़ी मेरी
मुझसे बड़ा दिलवाला ना यहाँ कोई
मुझसे बड़ा मतवाला ना यहाँ कोई
अपनों संग होता मेरा हर त्यौहार
प्यारा लगे है मुझे हर एक परिवार
सादा जीवन उच्च विचार रखता हूँ
मेहनत की रोटी से ही खुश रहता हूँ
उन्नति प्रगति के पथ पर अग्रसर हूँ
मैं सबके लिये लाभ का अवसर हूँ
खुशियाँ मेरे दिल की मधुर तर्ज़ है
सच्चा इंसान बनना ही मेरा फ़र्ज़ है
NOOR EY ISHAL

