सुनो क्या कहे आज की माँ
करे हम मल्टि टास्किंग हाँ

जहाँ एक हाथ में मोबाइल है
दूसरे हाथ में मसाज ऑइल है

इक तरफ अपने लुक का ख्याल है
वहीं कामवाली बाई पर बवाल है

सेल्फी अच्छी सी होनी चाहिए
बच्चे की बोतल सही से धोनी चाहिए

खाना भी रेस्टोरेंट जैसा बनेगा
फेसबुक पे फिर उसका फोटो छपेगा

ज्ञान में गूगल सर्च करके हुई सर्वोत्तम  
घर,पति,बच्चों का ख्याल रखे अति उत्तम

इम्तिहान में पढ़ाई बच्चों की झटपट करा दे
बैठे बिठाए पति की घरवालों से खटपट करा दे

रूप रंग में अप्सराओं को पीछे छोड़ आयी
रुख हवा का अपनी सूझ-बूझ से मोड़ आयी

भाषाओं पर ग़ज़ब की पकड़ बनायी है
रिश्ते सारे समझे कौन चाची कौन ताई है

गाड़ी चलाकर कर दिया मोहल्ले को हैरान
घर में टिकते नहीं पाँव सास है परेशान

कौन सी दुकान का क्या अच्छा है सामान
घर है सजा हुआ कभी भी आ जाये मेहमान

ऑनलाइन शॉपिंग की धज्जियाँ उड़ा दी
अमेजन, फिलिपकार्ट की इन्कम बढ़ा दी

शहर के पिज्जा वाले इनको जानते हैं
बड़ा लकी इनको अपने लिए मानते हैं

सुने जो ना इनकी तो भुगते बुरे परिणाम
फिर अच्छी तरह सता के दिखाये प्रमाण

ऐसा अभेद सहस्त्र बाण है आज की माँ
कंप्युटर, रोबोट सभी फेल हैं उसके आगे हाँ

राई के पहाड़ का कर दे एकदम निर्माण
आजकल की माँओं को कोटि कोटि प्रणाम
NOOR EY ISHAL