नगर में देह गलती जा रही थी जब निवाले पर
वहाँ पर जंग लगती जा रही थी घर के ताले पर
ये चंदन की चिताओं का असासा क्या करूंगा मैं
हमारा घर तो महकेगा कोई गुलशन बचाने पर
तुम्हें कल कह दिया था जब चले जाओगे क्या होगा
तो अब जाते हो ये बातें मुझे ही मार डालें पर
तो अब ये तय किया है कोई बंदा न ख़ुदा होगा
न कोई आरती होगी मिरे दिल के शिवाले पर
मोहब्बत शुक्रिया तेरा वो लड़का फूट कर रोया
वो संग-ए-दिल हुआ जाता था इक आंसू बहाने पर
Nirmal Ehsaas

