पतझड़ का दर्द सींच रहा है बहार को
बचपन का दर्द नोच रहा दोस्त-दार को
अब भी नहीं है इल्म तग़ाफ़ुल का कुछ करो
दीमक लगी हुई है तुम्हारे सहार को
उस पालकी को खा गई तदबीर आपकी
अरथी सी लग रही थी वो डोली कहार को
इक बाप ने विदा किया बेटी को इस तरह
जैसे कि कोई फूल पे रख ले पहार को
गर तुम बिना ही मर गये तो चाहते हैं ये
आये नहीं कोई यहाँ तोड़ो मज़ार को
मौला हमारी उम्र के लड़कों का कुछ करो
या फूल ही बना दो न रस्सी के हार को
निर्मल एहसास

