ये तरक़्क़ी नदी ताज़गी खा गयी
द्वारिका कृष्ण की बाँसुरी खा गयी
जैसे बाबा निगलते रहे भूख को
जैसे बेटों को ये नौकरी खा गयी
इक मुसव्विर ने तुमको बनाया ख़ुदा
फिर ख़ुदा को मिरी बंदगी खा गयी
लापता हो गए सब पतंगें यहाँ
कितने जुगनू तो ये रौशनी खा गयी
कितना रोते हो तुम यार 'लड़की हो क्या'
कितने लड़कों को ये बानगी खा गयी
महफ़िल-ए-नूर थी दौलत-ए-इश्क नइं
इक तवाएफ़ को ये पेशगी खा गयी
एक मुद्दत हुई तुमको चूमा नहीं
कितनी सिगरेट तो ये तिश्नगी खा गयी
निर्मल एहसास

