गो इतनी तेज़ हवा तो न थी दिया न जले
हो रौशनी तो जहाँ वालों का जिया न जले
इसी तरह तो सुलगते सभी के जज़्बा-ए-दिल
फला भी खुश ही रहे और ये फला न जले
वो चाहे दफ्न हो जल जाएं प्यार की खातिर
जहान वालों तुम्हारी कभी अना न जले
हमारे लोग हैं उस तीरगी के पाले हुए
जहाँ मसाल तो छोड़ो कोई शमा न जले
यूं फ़ैल हो रही हैं हाकिमों की तदबीरें
किसी भी दिल्ली या कश्मीर की फ़ज़ा न जले
किसे है इल्म कि जलता रहे ज़मीं का बदन
ये चर्च-ओ-मंदिर-ओ-मस्ज़िद ये मय-कदा न जले
