वक्त भी बदलेगा,
बदलेगा लोगों का नजरिया,
तू करते चल अपने कर्म,
चल तू अपने पथ पर,,
रख भरोसा खुद पर,
निश्चित ही ,
वक्त,पट होगा तेरा,
साथ ही पूरा होगा हर मंसूबा ।।
वक्त के साये से रहा ना कोई अछूता,
राजा बने रंक,
रंक बना राजा,
ना तू डर अपने आज से,
ना ही इतरा अपने साम्राज्य से,,
क्यूंकि
वक्त भी बदलेगा,
बदलेगा लोगों का नजरिया ।।।
Nivedita Soni
