बचपन की याद को सहेजने ,
रक्षा सूत्र का मान है बढ़ाने ,
बांधने राखी भाई को ,
बहने जा रही मायके।।
ना पैसे के लालच से ,
ना रहने के मानस से ,
वह तो प्रेम पाने ही है आई,
लेकिन कितना सम्मान सभी बहनों को मिला ,
यह तो वही हैं जान पाई ।
फिर भी,ना कहती वो किसी को,
ना ही रखना चाहती बैर।।
जब मिले ना प्रेम अपेक्षा अनुसार,
तब लगे अपना घर बेगाना ।।
ना याद दिलाओ बेटियों को ,
की है वह पराई धरोहर,
संस्कारों में गिरी ना कहेगी कुछ,,
पहल करो तुम भी,कब तक सहेगी वह ही ।
रिश्तो को जितना तवज्जो वह दे रही है,
स्वाभिमान की डोर में झूल भी खूब रही ।।
ना उड़ाना किसी बहन का उपहास,
ना याद दिलाना उसे तुम्हारा अभिमान,
क्यूंकि,,
ना पैसे के लालच से,
ना रहने के मानस से,
आएगी ,,अगर वह तो सिर्फ प्रेम पाने,
सिर्फ प्रेम पाने।।
........NIVEDITA SONI

