"हिंदी दिवस"
मातृभाषा हमारी है हिंदी,
लेकिन बोलने से इसे,होती हमारी "हिंदी"
हिंदी दिवस तो हम जरूर मनाएंगे,
लेकिन प्रचलन में हम हिंदी ना चाहेंगे ।
बच्चो से लेकर बूढे ,बोले जो अगर हिंदी,
तुरंत करवा देते बोलती बंद हम उसकी ।
आकृषित करती दूसरी भाषाएँ हमे,
किंतु, भाषाएँ बोलना है कला,
उसे रहने दे कला ही ।
हिंदी हमारी शान है,
गिर ना पाए यह शान कभी ।
अपनी जीवनशैली को,
किसी एक भाषा से ना जोड़कर,
चलते रहे सदा ही ।।
................. Nivedita Soni
