कवित्त सवैया हो या दोहा हो या छंद हो,

कविता में काल की कहानी भी तो चाहिए।।

सुरों की सुरीली तान, तबले में लय ताल,

दिल का मधुर राग फ़ूटना तो चाहिए ।। 1।।


सड़कों की रानी हो या लौह पथ गामिनी हो,

ध्वनि वायु दूषण की सीमा भी तो चाहिए!

जल हो या वायु हो और जंगल जमीन हो,

स्वच्छता की बात को बताना भी तो चाहिए!


हास्य के गीत हो या व्यंग के यह बान हों ,

ऑफिस हो की घूस हो या जंगल कटान हो

नेतागण मंच में हों श्रोतागण संग में हों,

शासकों की चोरी को गिनाना भी तो चाहिए!


साहित्य की जो बात है प्रबुद्ध जन साथ हों,

चेतना जगाने की वो थात भी तो चाहिए!

लूट की ये गाड़ियां हों, धन रूपी बाड़ीयाँ हों,

ज्ञान रूपी रोटी का निवाला भी तो चाहिए!


तन में तरंग न्यारी, मन में उमंग धारी,

श्रम से सफलता का रंग भी तो लाइए!

गांधीवादी वस्त्र नहीं गांधी की समझ हो,

जीने की कला है प्यारी, मन में बसाइए!