मैंने बस ज़िंदगी से डरना है

मौत से मेरा क्या बिगड़ना है


रंग मौसम से मांग लेते हैं

उस के चेहरे में रंग भरना है


क्या बताएं कि हिज्र कैसा है

बिन तेरे जीना जैसे मरना है


जान की बात भी है जोखिम है

जुगनुओं रोशनी से डरना है


बात इस बात पर हुई है खत्म

साथ जीना है साथ मरना है


आइना सज-सँवर रहा होगा

आपने किसलिए सँवरना है


ज़िंदगी फुर्सतों में मिल मुझको

मैंने तेरा हिसाब करना है


आपने जख़्म लेके आना है

मैंने आँखों में अश्क भरना है


अपने बुझते हुए चरागों को

मैंने ही आफ़ताब करना है


उस ने बच्चों को ये सिखाया है

फूल से तितलियों से डरना है


दोपहर में ही शाम करना है

आपकी जुल्फ को बिखरना है


मंजिलें दूर होती जाएँगी

राह में किसलिए ठहरना है