ज़िंदगी से बड़ी सज़ा क्या है
दोस्ती दुश्मनी वफ़ा क्या है
सिसकियों को भी गौर से सुनिए
दर्द की दूसरी सदा क्या है
दुआ हर मर्ज़ का इलाज है ग़र
हकीम है क्यों फिर दवा क्या है
ख़ुदखुशी,मौत,ज़हर या पत्थर
यहाँ पर इश्क़ की सज़ा क्या है
इबादत है अगर हर ज़ुर्म वाइज़
गुनाह है क्या फिर क़ज़ा क्या है
खुदा क्या है पुछने वालों
दश्त,सहरा,शज़र,हवा क्या है
इलाही ये सजा किस ज़ुर्म की है
बता मुझ को मेरी खता क्या है
