तुम्हारा मेरा रिश्ता टूट जाए

तो दुनिया का भरोसा टूट जाए


कहीं ऐसा ना हो जब वो जुदा हो

बदन का एक हिस्सा टूट जाए


किनारे बह न जाएं ध्यान रखना

अगरचे बहता दरिया टूट जाए


तो चकनाचूर हो जाते हैं हम भी

अगर कोई हमारा टूट जाए


फलक को देखती कहती हैं आँखें

किसी तरह सितारा टूट जाए


जो तुम टूटो ये दुनिया ये बदन घर

तो फिर सारा का सारा टूट जाए