क्योंकि मशहूर हो रहे हो तुम

थोड़े मग़रूर हो रहे हो तुम


नज़दीकी बढ़ रही है दुनिया से

और ख़ुद से दूर हो रहे हो तुम


किसी ने झूठ कहा है तुमसे

कि कोई दस्तूर हो रहे हो तुम


ये बताती नहीं अना तुमको

कितने मजबूर हो रहे हो तुम?


ये तो दबदबा है दौलत का

जो सबको मंज़ूर हो रहे हो तुम