दुनिया कहती है
प्रेम की कोई जाति नहीं होती
लेकिन ये दुनिया
रोज़ पूछती है
प्रेम की जाति
और बताती है
कि प्रेम हिंदू है, मुस्लिम है
दलित है या सवर्ण
कितनी पाखंडी दुनिया है
सचमुच
जो कहती है उसे मानती नहीं
और जो मानती है
वह कहती नहीं
अजीब दुनिया है
अजीब लोग हैं
अजीब शर्तें अजीब बातें
