अपने वाज़िब हक के लिए लड़ना सीखिये

जीने के लिए पहले मरना सीखिये


आपको भी ग़र शौक है नेता बनने का

आप भी नारेबाजी, धरना सीखिये


राजनीति में बहुत ज़रूरी हुनर है ये

अपनी ही बातों से मुकरना सीखिये


लोगों को बहलाने का ये नुस्खा है

आँख में झूठे आंसू भरना सीखिये


अपने आप को और भी बेहतर करना है

अपने सच का सामना करना सीखिये