कई रातों का जागा है मुसाफ़िर 
एक मुद्दत से प्यासा है मुसाफ़िर 

तमाशे के महज किरदार हैं सब 
ये दुनिया एक तमाशा है मुसाफ़िर 

हसरतें ख़्वाब मोहब्बत रंजिशें हैं 
कभी आशा निराशा है मुसाफ़िर 

जरूरत के मुताबिक कीमतें हैं 
कोई सोना है कांँसा है मुसाफ़िर 

वही है कीमती सबसे यहां पर
जिसे रब ने तराशा है मुसाफ़िर