ऐ आसमां वाले कोई अच्छी कहानी लिख

मेरी जिंदगी तो लिख मगर इस जुबानी लिख


मेरे किरदार से मिलता हुआ किरदार को कोई

मेरे एहसास से लिपटी हुई यादें रूहानी लिख


थोड़े गमों के साथ थोड़ी सी खुशी भी लिख

कभी आसां कभी मुश्किल तू मेरी जिंदगानी लिख


तेरी दुआ मिले तेरे रहमोंकरम के साथ

मेरे हिस्से में तू अपनी मेहरबानी लिख


सब प्यासे मर जाएंगे इस सहरा के बाशिंदे

इस सहरा के हिस्से में तू थोड़ा पानी लिख