मेरी आँखों से मुसलसल बह रहे हैं आप लोग
मैं नहीं रहता हूँ मुझ में रह रहे हैं आप लोग
सुन नहीं पाता हूँ मैं क्या कह रहे हैं आप लोग
टूटता हूँ मैं कि मुझ में ढह रहे हैं आप लोग
मैं ज़रा सी चोट पर भी चीख़ता हूँ किस तरह
कितनी आसानी से सब कुछ सह रहे हैं आप लोग
एक ही घर में वो भी इतनी बड़ी तादाद में
जानता हूँ मुझ में किस-तरह रहे हैं आप लोग
आप ही से मैं बना हूँ और मेरा किरदार भी
मेरे होने में भी हर-तरह रहे हैं आप लोग
