कोई किस्सा कब तक याद रखे कोई
अच्छा है की मेरे बाद लिखे कोई
हम कैसे हैं किसने हमसे पूछा है
हुए हैं कैसे हम बर्बाद लिखे कोई
हमने उनके पैरों में सर रक्खा था
ऐसे भी करता है भला फरियाद कोई
उसने कैसे मान लिया खुदा खुद को
उससे कहो है उसका भी सरताज कोई
जो शोर में दब कर रह जाती हैं आवाजें
बहुत गौर से सुनता है आवाज कोई
पंख तुम्हारे हैं ये भी सच है लेकिन
इन पंखों को देता है परवाज कोई
