कौन सा ये पहली मर्तबा हुआ

आदमी नहीं है जो ख़ुदा हुआ


ढूँढता रहा मैं उस को दर-ब-दर

और वो मिरे वजूद में मिला


डूबती हुई सी एक आँख में

ख़्वाब था मेरा भी डूबता हुआ


जबकि मेरे होंट थे सिले हुए

आँख से मैं फिर भी बोलता रहा


ज़ख़्म गिन रहा हूँ मैं सुबह-सुबह

दर्द कल से है बहुत बढ़ा हुआ


साँस ले रहा हूँ आदतन ही मैं

लाश हो गया मैं कब का मर गया


भूलने की कोशिशों में आज फिर

भूलना था जिस को याद कर गया


रूह ढूँढती फिरे नया बदन

इक जो मेरे पास था जला दिया


आँसू हिज़्र बेबसी तड़प औ ग़म

आशिकी में और किस को क्या मिला