कली का फूल बनना तय हुआ है's image
466K

कली का फूल बनना तय हुआ है

कली का फूल बनना तय हुआ है

फिर माली को इसका भय हुआ है


श्रम का स्वाद जिसने भी चखा है

वही हर कार्य में विजय हुआ है


अहं को जिसने भी धारण किया है

निश्चित है कि उसका क्षय हुआ है


हर एक काली निशा के बाद ही तो

दिनकर का सदा उदय हुआ है


दुनिया का यही एक सच है केवल

किसी का भी नहीं ये समय हुआ है


Read More! Earn More! Learn More!