कलम बोलती रहे
सब भेद खोलती रहे
लिखे समय की परिभाषा
हर नम आंख की आशा
मौन की न पकड़े राह
खुशी लिखे लिखे आह
एक पल भी यह थमे नहीं
हर क्षण डोलती रहे
कलम बोलती रहे.....
सबके मन की व्यथा लिखे
अनसुनी सब कथा लिखे
हर आंखों का अंगार लिखे
हर टूटे दिल का प्यार लिखे
मेहनत लिखे मजदूरों की
ताकत बने कमजोरों की
भयभीत बिना हुए
सत्य टटोलती रहे
कलम बोलती रहे....
