कैसे कह दूं कि उससे प्यार नहीं

वो जो बिछड़ा है मेरा यार नहीं


उसके आने की राह तकते हैं

झूठ कहते हैं इंतिज़ार नहीं


कल ख़ुदा था तुम्हारी दुनिया था

आज उस पर ही एतिबार नहीं


आखिरी बूंद तक अदा कर दी

अब मैं आँसू का क़र्ज़-दार नहीं


इक इशारे पे ख़त्म दुनिया जाँ

वार होता है बार-बार नहीं


साफ शब्दों में आप को कह दूं

आप अच्छे हैं शानदार नहीं


इक दफा दिल लगा के देख लिया

चोट खाना है बार-बार नहीं


दिल को इतने भी ज़ख़्म मत दीजे

और इतना भी लाड-प्यार नहीं