इश्क़ से बात अब जरूरी है
इक मुलाक़ात अब जरूरी है
रतजगे हो गए बहुत सारे
नींद को रात अब जरूरी है
दर्द ठहरा है कब से आंखों में
थोड़ी बरसात अब जरूरी है
लोग नादां समझ रहे हैं मुझे
कुछ करामात अब जरूरी है
ज़िंदगी ठहरी-ठहरी लगती है
एक शुरुआत अब जरूरी है
ग़र हक़ का मिले तो अच्छा है
किसको ख़ैरात अब जरूरी है
ताकि नजदीकियां बढ़े उन से
एक सौग़ात अब जरूरी है
थोड़ी आसान हो सके मुश्किल
हक़ में हालात अब जरूरी है
ताकि उसका गुमान भी टूटे
शह की मात अब जरूरी है
