हम दीपक हैं

हमको हर पल जलना होगा

हम राही हैं

हमको मंजिल तक जाना है

अगर हमें कुछ भी पाना है

कांटे भरे हुए राहों से

मुस्काकर हमको जाना है

डर को पीछे छोड़ के अपने

आगे बहुत निकलना होगा

चाहे मुश्किल रस्ता रोके

या तूफानों के हो झोंके

पीड़ा चाहे जितनी भी हो

राह अंधेरी कितनी भी हो

राह अगर रोशन करना है

खुद हमको ही जलना होगा