जिस्म खा जाएगी दुनिया जान खाएगी बहुत
आप को हम को इशारों पर नचाएगी बहुत

ज़िंदगी जब दर्द देगी या सताएगी बहुत
ये उदासी आपके भी काम आएगी बहुत

इसलिए मैं मुस्कुराता हूँ मुझे मालूम है
आप जब रोएंगे दुनिया मुस्कुराएगी बहुत

कुछ दिनों की राएगानी है मज़े से काटिए
बाद इसके ज़िंदगानी रास आएगी बहुत