था आसमाँ पे है ही साज़िश के बाद भी
तक़दीर का सितारा गर्दिश के बाद भी
उतरा हुआ है चेहरा आँखें उदास हैं
मौसम नहीं खुला है बारिश के बाद भी
सब दोस्त हैं पुराने सो एहतिराम है
रिश्ते हैं दुश्मनों से रंजिश के बाद भी
रोते हुए भी हँसता हूँ मैं एक उम्र से
दुनिया की लाख कोशिश बंदिश के बाद भी
होना था खाक लेकिन कैसे नहीं हुआ
ये दिल नहीं जला क्यूँ आतिश के बाद भी
