ख़्वाब में भी कल रात नहीं कर पाया मैं
बाबूजी से बात नहीं कर पाया मैं

ख़्वाहिश थी बस गले लगा कर रोना था
क्यूँ ज़ाहिर जज़्बात नहीं कर पाया मैं

पाँव में उन के जूते कभी नहीं आए
ख़ुद को उन का हाथ नहीं कर पाया मैं

उँगली पकड़ के दुनिया देखनी थी मैं ने
ये भी उनके साथ नहीं कर पाया मैं

सोचा था कि उम्र बसर करनी है साथ
इतना भी हज़रात नहीं कर पाया मैं

उन के आधे के आधे का आधा भी
चाहा पर हालात नहीं कर पाया मैं