आपकी आँखों में आने के लिए
क्या करें कहिए दिखाने के लिए

आपके मेरे लिए कुछ भी नहीं
ये ज़माना है ज़माने के लिए

ख़्वाब बेचे,ख़ून बेचा,ख़ुद को भी
सिर्फ़ कुछ पैसे कमाने के लिए

सच कहूँ तो इक ख़मोशी के सिवा
कुछ नहीं सुनने सुनाने के लिए

चाहिए एक घर मुझे आवारगी
और कुछ सामां सजाने के लिए

ख़ौफ़ है सैलाब का लेकिन ये आँख
रास्ता है आने-जाने के लिए