आँख से आँसू को पीने का हुनर
आपको आता है जीने का हुनर

जो मुक़द्दर का लिखा बदला गया
दर-असल ये था पसीने का हुनर

सीख ले बेहद ज़रूरी इश्क़ में
चारा-गर ज़ख़्मों को सीने का हुनर

ले ही आया एक दिन बाज़ार में
क़ीमतें उस की नगीने का हुनर

रह गया सैलाब पीछे दौड़ में
आपने देखा सफ़ीने का हुनर

सीखता हूँ काम आएगा कभी
एक दिन बारह-महीने का हुनर

चंद कदमों में बुलंदी से ज़मीन
लाना ले जाना है ज़ीने का हुनर