एक आदत सी हो गई हो तुम
अब इबादत सी हो गई हो तुम
ये जो हालत है मेरी हालत है
मेरी हालत सी हो गई हो तुम
और कुछ भी नहीं ज़रूरी अब
बस ज़रूरत सी हो गई हो तुम
किस लिए मैं तबाह हूँ जानाँ
क्यों क़यामत सी हो गई हो तुम
हू-ब-हू मेरे ख़्वाब की सूरत
मेरी हसरत सी हो गई हो तुम
आईना देखते हुए पाया
मेरी सूरत सी हो गई हो तुम
