मेरी आँखों का नूर
मेरी उम्मीद की किरण
मेरे हौसलों का उजाला
मेरी हंसी का प्रकाश
सब उसी से है
हाँ उसी से तो है
फिर भी,
जब कभी थक कर खो जाता हूं
ना उम्मीदी के अंधेरे में ,
तब उसकी भोली सी एक बात गूँज जाती है
कानों में,
"आप तो मेरे Superman पापा हो"
और फिर मैं नहा जाता हूं ,
नई उम्मीद नए हौसलों की रोशनी में।