ज़िम्मेदारियों के भारी बोझ तले, वो अपनी हर एक आस खोता है,

वो घर का बड़ा बेटा है साहब, जो थक कर भी कभी न सोता है।

"मजबूत बनो, तुम मर्द हो"– इस एक खोखले जुमले की खातिर,

वो पूरी दुनिया के सामने मुस्कुराता है और अकेले में रोता है।

बचपन से सिखाया गया उसे कि आँसू बहाना कमजोरी की निशानी है,

सिसकियों को दबाकर हंसते रहना, बस यही उसकी अनसुनी कहानी है।

खिलौने छूटे तो सीधा कंधों पर पूरे परिवार का भार आ गया,

सपनों को दफ़नाकर ज़िंदा रहना, यही उसकी कड़वी ज़िंदगानी है।

— साहित्यप्रेमी ✍️