सरकारी नौकरी: उम्मीदों का पिंजरा

उम्र की ढलती हुई दहलीज़ पर, वो ख्वाब अपने बुनता है,

मिडिल क्लास का वो बेटा, ताने समाज के सुनता है।

सपनों का गला घोंटकर रोज़, वो फार्म नया एक भरता है,

क्योंकि सरकारी ठप्पे के बिना, यहाँ हर कोई उसे कमतर समझता है।

ज़िंदगी के सबसे हसीन साल, वो बंद कमरों में खोता है,

किताबों के उस भारी बोझ तले, वो जागता और रोता है।

कोई और रास्ता छोड़ा नहीं, 'सिक्योर फ़्यूचर' की ज़िद ने,

जीते-जी उसे एक मशीन बना दिया, इस सामाजिक रीत ने।

— साहित्यप्रेमी ✍️