यूँ दुखती नस पे हाथ रख के दिल न जलाया करो,

अगर हमारी ज़िंदगी नहीं बन सकती तो हमारे ख़्वाबों में भी मत आया करो।

तुम जानते हो ना, कितना मुश्किल है तुम्हें भुलाना,

फिर मेरी ख़ामोश रातों में यूँ याद बनकर न आया करो।

तुम किसी और के हो, ये सच मान लिया हमने,

बस अपनी मोहब्बत का एहसास मुझे बार-बार न दिलाया करो।

कभी मिलो तो अजनबी बनकर गुज़र जाना मेरे पास से,
यूँ मेरी नज़रों में देखकर मेरी परेशानी न बढ़ाया करो।

वैसे तो पसंद हो तुम हमें हर ड्रेस में,

लेकिन कभी हमारी ख़ातिर साड़ी पहनकर आ जाया करो।