वो दिल्ली क्या दिल्ली थी सुल्तान सल्तनत ए शाही थे रजिया सुल्तानों में सुल्ताना थी तहजीब ए हिन्द और इस्लामी किले इमारतों की भरमार और शैली हिन्दुस्तानी थी गुलाम खिलजी तुगलक लोदी खून की धाराओं में दिल्ली थी रोती इस्लाम फारसी दो तमगे दिल्ली के सीने पे चमके वो दिल्ली क्या दिल्ली थी सत्ता की उठा पठक के बीच मुगलो ने की दिल्ली पे कूच तब दिल्ली बनी प्रतीक शासन की और सांस्कृतिक केन्द्र बनी दीन इलाही धर्म नया और उर्दू ने लिया जन्म दिल्ली में कलकत्ते को छोड़ के तब अंग्रेज भी आए दिल्ली में घोड़े गाड़ी बंगले आदि सब दिल्ली में देखे जाते एक तरफ अफसर और एक तरफ फकीर दिल्ली में देखे जाते वो दिल्ली क्या दिल्ली थी अब ये दिल्ली क्या दिल्ली है फिर नए दौर में दिल्ली में तहजीबें आईं नई नई पूरे भारत की झलक है दिखती पहचान लिए है कई कई पर औरत की इज्जत दिल्ली ने जाने क्यू करना छोड़ दिया सत्ता संघर्ष अब भी है राजनीति यहाँ अब भी है पर दिल्ली ने जाने क्यू अब बलात्कारो की ओर मुंह मोड़ लिया जो सबसे हरी भरी दिखती थी आज सबसे ज्यादा दूषित है मगर हाँ कमियाँ है हाँ बहुत कमी हैं पर अब भी दिल्ली की शान वही है लाल किला देता गवाही आजादी की मकबरा हुँमायू मुगलो की याद दिलाता है कनाॅट प्लेस कहता कहानी अंग्रेजों की हर भवन यहाँ इतिहास से परिचय करवाता है जो बीता उसको संग लिए जो आज है उसका रंग लिए आनेवाले की उम्मीद में खुद ही खुद से परिचय करवाती दिल्ली ये दिलवालो की दिल्ली है ये दिल्ली क्या दिल्ली है ।