देखो देखो नया दौर आया है, अपने संग नई सी दुनिया लाया है।। गर्दन झुकाए रहते हर वक़्त, बचपन का रुख मोड़ दिया, रहते हर पल फोन में खोए, यथार्थ से नाता तोड़ लिया।। नमस्ते कहना छोड़ 'hello ?' का दामन ओङ लिया, अब कहते है yo-yo, उन्होंने तो आशीर्वाद लेना छोड़ दिया।। देखो देखो नया दौर आया है, अपने संग नई सी दुनिया लाया है।। पत्र लिखना छोड़ कर Whats app किया करते है, Communication की आङ में, Friend request भेजा करते है। पुस्तको को पढ़ना छोड़ Facebook का अध्ध्यन करते है, परिवार संग भोजन का समय नही Dominoz का check in भुला नही करते है।। देखो देखो नया दौर आया है, अपने संग नई सी दुनिया लाया है। पुराने रिश्तो को भूलकर Live in का पक्ष लिया करते है, अब तो अपने प्रेम का बखान Fb पर जग जाहिर करते है।। चर्चा का समय नहीं,messenger पर रहा करते है, विचारों का बहाव नहीं,twitter का सैलाब है, चलते तो सब अकेले है, सब दिखावे का संसार है।। देखो देखो नया दौर आया है, अपने संग नई सी दुनिया लाया है।। ताराबाई को पढ़ने का समय नहीं, रमाबाई को जानने का अवसर नहीं, पर जलेबी बाई पर झूमा करते है, यूँ सब u tube पीकर subscribe किया करते है।। प्रोत्साहन की ललक नहीं पर अंगूठा(like) दिखाया करते है भावनाओ का सौदा बना उस पर react किया करते है।। Project बंनाने के नाम पर रात भर chatting किया करते है अर्चना का समय नही पर virtual sharing किया करते है।। अब वक़्त आया है चिंतन का,मनन का, Social media का सही प्रचार करने का, नाम इसका जुड़ाना है काम इसका मिलाना है, सभी के touch में रहने का यह नया बहाना है।।