आपके दो शब्द ने हमें शायर बना दिया जब आपको थी ज़रूरत, हमने साथ दिया जब आयी बारी आपकी, तो बेगाना बना दिया आपके दो शब्द ने हमें शायर बना दिया... लड़खड़ाते थे क़दम रास्तों में कभी, तब हमने ही सहारा दिया जब पड़ी ज़रूरत हमें आपकी, तो आपने रास्ता ही बदल दिया आपके दो शब्द ने हमें शायर बना दिया... कमज़ोर पड़ती थी जब दुनिया में भीड़ देखकर, तब हमने ही आपको हौसला दिया और जब हम पड़े कमज़ोर, तो हमें कायर बता दिया आपके दो शब्द ने हमें शायर बना दिया ... हार जाती थी जब कठिनाइयों को देखकर, तब हमने ही उनसे लड़ने का सलीक़ा दिया और जब टूटे हम, तो हमें कमज़ोर शीशा बता दिया आपके दो शब्द ने हमें शायर बना दिया ... जब पहुँच गयी अपनी मंज़िल पर, तो दिल ये सुनके खुश हो गया, जब मिलने की कोशिश की, तो कड़ी कार्यवाही का फ़रमान सुना दिया । आपके दो शब्द ने हमें शायर बना दिया....